पटना , जून 03 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी अपने संदेश में कहा कि मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में अनेक लोगों की असामयिक मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित