सरगुजा , अप्रैल 15 -- ) छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि की आशंका को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार अग्रवाल ने जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं।
पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मालवाहक वाहन स्वामियों और चालकों के साथ बैठक कर नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना, वाहन जब्ती और परमिट निरस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शादी-ब्याह तथा अन्य आयोजनों के दौरान मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर या खड़ा कर ले जाना आम हो गया है, जो अत्यंत खतरनाक और नियमों के विरुद्ध है। ऐसे वाहनों में यात्रियों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होते, जिससे दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जनहानि का खतरा बना रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित