कोलकाता , अप्रैल 09 -- पश्चिम बंगाल के मालदा दक्षिण से पूर्व कांग्रेस सांसद अबू हाशिम खान चौधरी का बुधवार रात कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
'दालू' के नाम से लोकप्रिय चौधरी एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते थे। उनके पुत्र इशा खान चौधरी वर्तमान में मालदा दक्षिण से कांग्रेस सांसद हैं। श्री चौधरी ने 1996 में कालियाचक विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और 2001 में दोबारा विजयी हुए। बाद में वह अविभाजित मालदा सीट से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। परिसीमन के बाद उन्होंने 2009, 2014 और 2019 में मालदा दक्षिण लोकसभा सीट से जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित