भरतपुर , जुलाई 20 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई में आगरा- जयपुर रेलमार्ग पर सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से 65 वर्ष के एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रकाश के रूप में हुई है। वह गांव में गोलगप्पे बेचने का काम करता था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रकाश तड़के गोलगप्पे का सामान खरीदने के लिए नदबई आया था। हलैना मार्ग पर सब्ज़ी मंडी के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय वह अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित