उमरिया , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चंदिया रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार, चंदिया के मऊहार टोला, वार्ड क्रमांक 10 निवासी करण शाह (30) और उनकी पत्नी नैना बी (25) मंगलवार रात करीब 10 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित