हरदोई , जून 21 -- उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर शनिवार रात को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नया बंगला बिरनी गांव निवासी 61 वर्षीय ईश्वरी शनिवार शाम अपने गांव के 45 वर्षीय मित्र उदय पाल के साथ स्कूटी से बिलग्राम नगर स्थित अस्पताल में भर्ती एक परिचित का हालचाल जानने गए थे।
देर रात दोनों अस्पताल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जलालपुर के पास तेज रफ्तार मार्शल वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित