भरतपुर , जुलाई 25 -- राजस्थान में धौलपुर में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) में पदस्थापित कार्मिक अधिकारी अंकित फेलिक्स मार्टिन को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ भरतपुर संभाग के उप निदेशक कार्मिक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
श्री मार्टिन धौलपुर में अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए भरतपुर संभाग से जुड़े कार्मिक मामलों का संचालन और पर्यवेक्षण भी करेंगे। यह अतिरिक्त जिम्मेदारी आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेगी।
निगम प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से भरतपुर संभाग में कार्मिक संबंधी कार्यों के निष्पादन में गति आयेगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुचारु और प्रभावी बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित