पटना , मार्च 09 -- बिहार के सभी निबंधन कार्यालय मार्च महीने के रविवार को खुले रहेंगे।
मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, सभी निबंधन कार्यालयों में रविवार को आम दिनों की तरह जमीन/फ्लैट का निबंधन किया जाएगा। यह फैसला आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विभाग ने जनवरी 2026 से रविवार एवं अन्य छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुले रखने की शुरुआत की थी। कामकाजी वर्ग के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, वे अब छुट्टियों के दिन बढ़चढ़ कर निबंधन करवा रहें हैं।
विभाग के अनुसार, जनवरी माह के चार रविवार (4, 11, 18 और 25) पर कुल 3,324 दस्तावेज निबंधित दर्ज किए गए थे, जिनसे विभाग को 21 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।वहीं, फरवरी महीने के मात्र दो रविवार में लगभग 3,000 दस्तावेजों का निबंधन किया गया, जिससे 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित