नयी दिल्ली/ वाशिंगटन , मई 22 -- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत की यात्रा के लिए वाशिंगटन से प्रस्थान कर चुके हैं। वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर नयी दिल्ली आ रहे हैं। श्री रूबियो यहां श्री जयशंकर और भारत के अन्य नेताओं के साथ मुलाकात के साथ-साथ यहां क्वाड संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेंगे।
नयी दिल्ली में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार देर शाम श्री रुबियो के भारत प्रस्थान करने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "अभी-अभी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का फोन आया, वह अभी भारत के लिए रवाना हो रहे हैं! इस महत्वपूर्ण यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूँ!"अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी 26 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
विदेश मंत्री श्री जयशंकर ने अमेरिका के अलावा क्वॉड के अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों को नयी दिल्ली आमंत्रित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित