लंदन , मई 13 -- इंग्लैंड ने डरहम के काउंटी क्रिकेट क्लब के निर्देशक मार्कस नॉर्थ को पुरुष टीम का नया राष्ट्रीय चयनकर्ता बनाया गया है। वे ल्यूक राइट की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप के समाप्त होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर नॉर्थ को मुख्य चयनकार्ता बनाने जाने की घोषणा तब की गई जब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए 15 लोगों की टीम की पुष्टि की, जो चार जून से लॉर्ड्स में शुरू होगा।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े बाएं हाथ के बल्लेबाज नॉर्थ ने 21 टेस्ट और दो एकदिवसीय मैच खेले और 2009 एशेज के दौरान अपनी पांच शतक में से दो शतक बनाये थे। उन्होंने अपने करियर में छह अलग-अलग काउंटी के लिए खेला, और अपनी नई भूमिका में इंग्लिश घरेलू क्रिकेट को देखेंगे, इंग्लैंड मेन्स रेड- और व्हाइट-बॉल स्क्वॉड के साथ-साथ इंग्लैंड के मैनेजिंग डायरेक्टर, रॉब की, परफॉर्मेंस डायरेक्टर, एड बार्नी, और प्लेयर आइडेंटिफिकेशन लीड, डेविड कोर्ट के साथ मिलकर काम करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित