लखनऊ , अप्रैल 15 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक का स्वागत करते हुए इसे जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को दलगत भावना से ऊपर उठकर इस महत्वपूर्ण विधेयक को लागू कराने के लिए एकजुट होना चाहिए।
सुश्री मायावती ने बुधवार की लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कहीं । उन्होंने अपने बयान में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के लागू होने से महिलाओं को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि देश की आधी आबादी को उनके अधिकारों के अनुरूप भागीदारी देना समय की मांग है।
बसपा प्रमुख ने केंद्र सरकार से अपील की कि इस विधेयक को लागू करने में किसी प्रकार की देरी न की जाए, ताकि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित