लखनऊ , अक्टूबर 26 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सभी लोगों के लिए भाईचारे, सुख-शांति और सौहार्द की कामना की। सुश्री मायावती ने अपने संदेश में कहा, "महर्षि वाल्मीकि जयंती की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी लोग आपसी भाईचारा, सुख-शांति व सौहार्द का खुशहाल जीवन जियें, यही आज के दिन का संदेश।"बसपा प्रमुख ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर सामाजिक भाईचारे और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित