चमोली , अगस्त 13 -- उत्तराखंड के जनपद चमोली अंतर्गत मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम लगभग 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की सूचना प्राप्त हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार टनल में कार्य कर रहे 18 से 19 लोगों के फंसने की सूचना है। उक्त निर्माण कार्य एचसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही खोज एवं बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। अब तक 13 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि शेष लोगों की तलाश एवं सुरक्षित बचाव के लिए अभियान लगातार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित