ऋषिकेश , जुलाई 08 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के मायाकुंड में बुधवार सुबह एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतका स्थानीय एक कपड़े की दुकान में कार्यरत थी और हाल ही में उसकी सगाई हुई थी। सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित