नरसिंहपुर , अगस्त 24 -- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में मामूली विवाद को लेकर पत्नी की चाकू से हत्या करने के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश शुक्ला ने आरोपी पति मनोज कुमार सोनी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
अभियोजन के अनुसार जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में नौ दिसंबर 2025 को आरोपी मनोज कुमार सोनी ने अपनी पत्नी लता से चाय बनाने के लिए कहा था। पत्नी के चाय बनाने से इंकार करने पर दोनों के बीच विवाद हुआ।
वही रात में जब लता सो रही थी, तभी आरोपी ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएसएन) की धारा 103 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित