भीलवाड़ा , मई 03 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गयी।
पुलिस सू्त्रों ने रविवार को बताया कि रवि उर्फ पीरू (20) रात में किसी काम से सोनी अस्पताल के पास गया था। वहां पहले दिलीप सिंह नामक युवक ने रवि को रोका और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दिलीप ने आपा खो दिया और उसने चाकू निकालकर रवि पर ताबड़तोड़ वार कर दिये।
पुलिस ने बताया कि रवि वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (शहर) सज्जन सिंह और कोतवाल शिवराज गुर्जर मय जाब्ते के जिला अस्पताल पहुँचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हमलावर दिलीप सिंह को हिरासत में ले लिया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित