भरतपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में गमोडकी गांव में बुधवार देर रात मामूली कहासुनी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि जगतार सिंह (46) की बुधवार देर रात नामजद आरोपी सुक्की उर्फ़ सुखविंदर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सुक्की ने जगतार सिंह को गोली मार दी। इससे जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सुक्की फरार हो गया। गम्भीर रूप से घायल जगतार के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को सीकरी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित