पटना , फरवरी 13 -- बिहार की राजधानी पटना स्थित एक अदालत ने आज एक मामले के गवाह अवकाश प्राप्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के लगातार अनुपस्थित रहने के बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है।

अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत ने यह गिरफ्तारी का वारंट बिहार पुलिस के पूर्व डीएसपी सत्येंद्र कुमार शाही के खिलाफ मामले में उसकी लगातार अनुपस्थिति के कारण जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित