आइची नागोया , सितंबर 26 -- मानुष शाह की हार के साथ ही आइची-नागोया में भारत की टेबल टेनिस चुनौती भी खत्म हो गई। इससे पहले यशस्वी घोरपड़े भी अपना सिंगल्स मैच हार गई थीं।

मानुष शाह पुरुष सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फ़ाइनल में चीन के पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 लिन शिडोंग से 4-0 (11-4, 11-4, 11-9, 12-10) से हारकर बाहर हो गए।

इससे पहले यशस्वी घोरपड़े का महिला सिंगल्स का सफ़र राउंड ऑफ़ 16 में खत्म हो गया, जब वह जापान की वर्ल्ड नंबर 3 मिवा हारिमोटो से 4-1 से हार गईं। यशस्वी ने शुरुआती दो गेम हारने के बाद तीसरा गेम 11-4 से जीता, लेकिन हारिमोटो ने मैच 11-9, 11-5, 4-11, 11-4, 11-5 से अपने नाम कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित