चंडीगढ़ , मई 21 -- हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने मानसून से पहले सभी सड़कों की मरम्मत और गड्ढे भरने का काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता को राहत देने और आवागमन सुरक्षित बनाने के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा।
गुरुवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में गंगवा ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के बजट का पूरा उपयोग हो। देरी से परियोजनाएं प्रभावित होती हैं और वित्तीय बोझ बढ़ता है। उन्होंने सड़कों के बीच लगे बिजली के खंभे प्राथमिकता पर हटाने को कहा, क्योंकि ये दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।
"महारी सड़क" ऐप पर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि समाधान सिर्फ फाइलों में नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। 20 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की नियमित निगरानी और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित