चंडीगढ़, 20 (वार्ता) हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आगामी मानसून को देखते हुए बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किये जायें।

बैठक में कहा गया कि बाढ़ संबंधी कार्यों के लिए इसी सप्ताह टेंडर जारी किये जायें, ताकि किसी प्रकार कीदेरी न हो। सभी कार्यों का भुगतान संबंधित अधिकारियों और सरपंचों के सत्यापन के बाद ही किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

मंत्री ने गाद निकासी कार्यों की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। यह टीम विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देगी।

उन्होंने पाइप, पंप और रेत की बोरियों जैसी सामग्री की खरीद में गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी दी।

अधिकारियों को मानसून से पहले नहरों, ड्रेनों और जल निकासी प्रणालियों की सफाई व मरम्मत प्राथमिकता से पूरी करने के निर्देश दिये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित