पटना, जुलाई 19 -- ानसून के दौरान आम जन को जलजमाव एवं वर्षाजनित बीमारियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से पटना नगर निगम द्वारा बहुस्तरीय अभियान चलाया जा रहा है। जलनिकासी कार्यों के साथ-साथ डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन दो पालियों में फॉगिंग तथा एंटी-लार्वा का छिड़काव भी नियमित रूप से कराया जा रहा है।

इसी क्रम में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट की तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव कार्य में तैनात पटना नगर निगम के कर्मियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण में पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट तथा डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर की विशेषज्ञ टीम कर्मियों को फॉगिंग एवं एंटी-लार्वल स्प्रे उपकरणों के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित संचालन, कीटनाशकों के उचित एवं प्रभावी उपयोग, मानक संचालन प्रक्रिया के अनुपालन तथा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान करेगी।

पटना नगर निगम का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम फील्ड में कार्यरत कर्मियों की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित