पटना , वार्ता 15 -- ाजधानीवासियों को आगामी मानसून में बडी राहत मिलेगी।नगर निगम ने मानसून से पहले ही 56 हजार मैनहॉल का उड़ाही का काम पूरा कर लिया है।

निगम अधिकारियों ने इस संदर्भ में कहा कि शहर के छह अंचलों के 75 वार्डों में बीते जनवरी महीने से नाला उड़ाही का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं सभी वार्डों में इस काम के लिए मीनी सकर, सुपर सकर, पोकलेन, जेसीबी आदि मशीन से नाला सफाई के लिये मोपअप अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सफाईकर्मियों के लिए भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, जिसमें शेफ्टी गेयर, गलब्स एवं अन्य सेफ्टी कीट की व्यवस्था है, जिससे नाला सफाई के दौरान कोई हताहत न हों।

मॉनसून के लिए निगम की टीमों के द्वारा एक और मास्टर प्लान बनाया गया है, जिसमें शहर के करीब 75 हजार कैचपिट, मशीनहोल, स्लैब की जियो टैगिंग का काम पूरा किया जा चुका है। साथ ही टूटे हुए मशीन होल की मरम्मत का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।

अधिकारियों ने बताया कि मानसून में मशीन होल एम्बुलेंस की सुविधा भी शुरू की जा चुकी है। जिसमें बारिश के मौसम में रिपेयर के लिए डेडिकेटेड टीम मौजूद रहेगी।इससेमानसून में पटनावासियों को गली-मुहल्लों एवं रास्ते पर जलजमाव व कीचड का सामना नहीं करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित