भोपाल , अक्टूबर 10 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर नागरिकों से अपील की है कि सभी मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग हों और "तनाव मुक्त मध्यप्रदेश- स्वस्थ मन, स्वस्थ समाज और सशक्त मध्यप्रदेश" के निर्माण की दिशा में एक सामाजिक और सामूहिक संकल्प लें।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने संदेश में कहा कि चिकित्सक समुदाय और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। ये आवश्यक है कि तनाव मुक्त और स्वस्थ मध्यप्रदेश के लिए सम्मिलित प्रयास हों।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित