श्रीगंगानगर , अप्रैल 30 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के पीछे जगदंबा कॉलोनी में बिहार मूल के एक युवक ने बुधवार देर शाम को एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अनिल सहनी (28) के रूप में हुई है। उसके पिता चंदेश्वर सहनी की रिपोर्ट पर आज मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के मुताबिक अनिल मजदूरी करता था। उसे अत्यधिक शराब पीने और नशे की गोलियों का सेवन करने की लत लगी हुई थी। इस कारण उसका पत्नी से झगड़ा भी होता रहता था। शाम को वह घर में अकेला था। उसकी पत्नी जब आई तो अनिल उसे फंदे पर लटका मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित