नयी दिल्ली , जुलाई 29 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने असम के कछार जिले में एक धातु प्रसंस्करण कारखाने में हुए विस्फोट में चार श्रमिकों के मारे जाने और दो अन्य के गंभीर रूप से घायल होने से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है और राज्य सरकार तथा पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
यह घटना 26 जुलाई की है। खबरों के अनुसार, विस्फोट के बाद पिघली हुई धातु श्रमिकों पर गिर गई। मृतकों के परिवारों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि कारखाने में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित