प्रयागराज , जून 14 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की झूसी थाना क्षेत्र के गंगा नदी के तटीय इलाके में मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ सीसीटीवी में कैद हुई है।
वन विभाग के लोगों द्वारा मादा तेंदुआ और उनके शावकों को सुरक्षित पड़कर वन्य जीव इलाके में छोड़े जाने हेतु कार्रवाई शुरू कर दी गई है जल्दी ही दोनों शावक को और मादा तेंदुवा को पकड़ कर शंकरगढ़ के जंगली इलाकों में छोड़ा जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीने पहले इस इलाके में एक वयस्क नर तेंदुए का आतंक मचा हुआ था और कई जानवरों के साथ साथ गांव के लोगों पर हमला किया था। माना जा रहा है कि यह नर तेंदुए ने इन्हीं बच्चों के लिए शिकार कर रहा था उस तेंदुए को वन विभाग ने पकड़कर शंकरगढ़ के जंगल इलाके में छोड़ दिया था अब मादा तेंदुआ और नन्हे शावकों का वीडियो वायरल होने के बाद या माना जा रहा है कि यह पूरा एक परिवार था अब खाने की तलाश में मादा तेंदुआ अपने बच्चों के साथ रिहायशी इलाकों में शिकार के तलाश में घूम रही है अभी तक किसी जानवर या मनुष्य के ऊपर हमले की कोई सूचना नहीं है। वन विभाग की टीम ने इनको पकड़ने की कवायद शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित