अजमेर , अक्टूबर 25 -- राजस्थान में अजमेर जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपी की करीब 14.43 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
पुलिस सू्त्रों ने रविवार को बताया कि मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम का आरोपी दिनेश रेबारी की करीब 8.70 लाख रुपये की एक कार और पांच लाख 73 हजार रुपये का भूखंड कुर्क किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े दो मामलों में आरोप पत्र पेश हो चुके हैं, जबकि एक अन्य मामले में उसकी तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित