सहारनपुर , अक्टूबर 04 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना मिर्जापुर व स्वॉट/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 492 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 01 करोड रूपये), 01 इलेक्ट्रानिक कांटा व 01 मोबाइल फोन बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार व प्रभारी निरीक्षक एसओजी टीम एवं स्वॉट टीम प्रभारी के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना मिर्जापुर व स्वॉट/सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर अभियुक्त मेहताब पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर को जंगल ग्राम आलमपुर से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 492 ग्राम अवैध स्मैक व एक मोबाइल फोन व एक काँटा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0 319/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित