पटना , अक्टूबर 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना मातंगिनी हाजरा की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि मां भारती की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग एवं बलिदान सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
श्री चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में मातंगिनी हाजरा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मातंगिनी हाजरा का जीवन देशभक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक है। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
मुख्यमंत्री ने वीरांगना मातंगिनी हाजरा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित