हैदराबाद , मई 27 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य पिनाराई विजयन से जुड़े आवासों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई छापेमारी के खिलाफ पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

माकपा के राज्य कार्यालय प्रतिनिधि जे. बाबूराव ने बुधवार को एक बयान में ईडी की कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्यव्यापी आंदोलन के हिस्से के रूप में गुरुवार को सुबह 10:30 बजे हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड्स पर राज्य समिति के नेतृत्व में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बी. वी. राघवुलु , राज्य सचिव जॉन वेस्ली एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की उम्मीद है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित थी और अपने कार्यकर्ताओं से राज्य भर में होने वाले विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित