हैदराबाद , मार्च 20 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की तेलंगाना राज्य समिति ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2026-27 के राज्य बजट की तीखी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि इसमें गरीबों, दलितों, किसानों और वंचित वर्गों के लिए कल्याणकारी आवंटन में भारी कटौती की गई है।

पार्टी ने एक बयान में 3.24 लाख करोड़ रुपये के इस बजट को "आंकड़ों की बाजीगरी" करार देते हुए चिंता जताई कि पिछले बजट की तरह इस बार भी आवंटन का एक बड़ा हिस्सा खर्च नहीं हो पाएगा, जिससे विकास कार्य बाधित होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित