पटना , अक्टूबर 10 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री संजय सिंह टाइगर को निर्देश दिया है कि बिहार में प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय को लेकर कोई भी निर्णय संबंधित हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और उनके सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही लिये जायें।मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में चल रही बिहार विधान परिषद चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही हितधारकों के साथ विचार-विमर्श और आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा है कि प्रस्तावित मां सीता महिला विश्वविद्यालय से जुड़े सभी हितधारकों के साथ बैठक की जाए। बैठक में उनके सुझावों और विचारों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की कार्रवाई की जाए। इसके बाद प्राप्त सुझावों के आधार पर प्रस्तावित विश्वविद्यालय के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल विश्वविद्यालय को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित