पटना , अक्टूबर 18 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शारदीय नवरात्रि के अष्टम पावन दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने मां महागौरी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता बनाए रखने की कामना की है।

श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि मां महागौरी की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मकता बनी रहे। मां के आशीर्वाद से हर घर में खुशहाली आए और हर मन में नई आशा का संचार हो।

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि के अष्टम पावन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मां महागौरी से सभी के जीवन में मंगल और कल्याण की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में महागौरी आठवीं शक्ति हैं। इनका वर्ण अत्यंत गौर और उज्ज्वल होने के कारण इन्हें महागौरी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इनकी चार भुजाएं हैं और इनका वाहन वृषभ यानी सफेद बैल है। इनके एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू रहता है, जबकि अन्य दो हाथ अभय और वरद मुद्रा में होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित