पटना , अक्टूबर 19 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मां जगदंबा से बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति को सशक्त बनाने तथा हर बेटी को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने के संकल्प को नई ऊर्जा मिलने की कामना की।
श्री चौधरी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि मां जगदंबा की कृपा, नारी शक्ति का सम्मान और सशक्त समाज का निर्माण उनका संकल्प है। उन्होंने प्रार्थना की कि बिहार निरंतर सुख, शांति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा मां का आशीर्वाद राज्य की प्रगति और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मां जगदंबा का आशीर्वाद नारी शक्ति को सशक्त बनाने और प्रत्येक बेटी को सम्मान, सुरक्षा तथा समान अवसर उपलब्ध कराने के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए 'जय मां जगदंबा' का उद्घोष किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित