हनुमानगढ़ , जून 29 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय एक बालिका की नहर में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया मक्कासर गांव के नजदीक नहर पर यह हादसा रविवार को दोपहर में हुआ। चक 6 एसटीजी मक्कासर निवासी एक महिला अपनी 10 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर गांव के नजदीक ही नहर पर कपड़े धोने के लिए गयी थी। इसी दौरान उसकी पुत्री जौतकौर का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गयी।

पुलिस ने बताया कि मां ने उसे बचाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी भाग कर आये और बालिका को बाहर निकाला जाता, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित