बैतूल , सितंबर 17 -- 'एक पेड़ मां के नाम' राष्ट्रीय महाअभियान के तहत अजाक्स के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एस. ब्राह्मणे ने अपनी माताजी की 25वीं पुण्यतिथि पर पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधरोपण के लिए आगे आने की अपील की गई।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया एससी, एसटी एंड माइनॉरिटीज के प्रदेश महासचिव एस.आर. नागले, सेवानिवृत्त उप संचालक पशुपालन विभाग डॉ. प्रदीप अतुलकर, सेवानिवृत्त प्राचार्य जनजातीय कार्य विभाग ओ.पी. चंदेल, एन.पी. चौकीकर, एस.एल. मंडलेकर, अजाक्स बैतूल के महासचिव वासुदेव नागले, जिला संगठन मंत्री दिलीप कुमार वरवड़े, पदाधिकारी सुनील नागले, सह सचिव कमलेश पंडाग्रे और अशोक पवार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
श्री ब्राह्मणे ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा समय की जरूरत है और इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री ब्राह्मणे पिछले तीन-चार वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम कर रहे हैं। विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण और पौधा वितरण के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित