नयी दिल्ली , मार्च 05 -- केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) मुख्यालय में जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले एशियन खेल 2026 की तैयारियों को लेकर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। आज यहां हुई बैठ में खेल मंत्रालय, साई और दूसरे स्टेकहोल्डर्स के सीनियर अधिकारियों ने डॉ. मांडविया को प्रतियोगिता से पहले देश की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

एशियन खेल 2026 की तैयारी की समीक्षा के लिए बनाई गई 15 सदस्यों की कमेटी में खेल सचिव हरि रंजन राव, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, एशियन गेम्स शेफ डी मिशन के सहदेव यादव, डिप्टी शेफ डी मिशन शरत कमल और अन्य लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित