बारां , मार्च 19 -- राजस्थान में बारां जिले के अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को पत्र लिखकर मांगरोल एवं सीसवाली कस्बे में निर्मित कृषि उपज मण्डियों को शीघ्र प्रारम्भ करवाने की मांग की है।
श्री भाया ने गुरुवार को बताया कि पत्र में उल्लेख किया गया है कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र के मांगरोल एवं सीसवाली कस्बे में कृषि उपज मण्डी का निर्माण कई वर्ष पहले पूर्ण हो चुका है। दोनों मण्डी प्रांगण में दुकान एवं गोदाम के भूखंड व्यापारियों को नीलाम किए हुए हैं, लेकिन अब तक उसका संचालन प्रारम्भ नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि मांगरोल, सीसवाली कृषि उपज मण्डी प्रारम्भ नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को उपज बेचने के लिए कोटा मण्डी तक जाना पड़ता है। इससे किसानों पर अतिरिक्त परिवहन व्यय का बोझ पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित