महोबा , जून 08 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र में सोमवार को धसान नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। पुलिस उप अधीक्षक रविकांत गौड़ ने बताया कि झारखण्ड धाम आश्रम मे हुयी दुर्घटना मे मृत युवकों की पहचान महोबा में बेसिक शिक्षा विभाग मे तैनात शिक्षक जितेंद्र (32) और उसके छोटे भाई राजकुमार उर्फ राजा (31) के रूप में हुई है। राजकुमार उर्फ राजा अपने गृह जनपद फतेहपुर से पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने महोबा आया था। परीक्षा के बाद दोनों भाई झारखंड धाम दर्शन और धसान नदी किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नदी से बाहर निकाले गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित