महोबा , अक्टूबर 25 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के खरेला थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे मे बांस-बल्लियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार मां, बेटे और मौसी की मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया क़ी पड़ोसी जनपद हमीरपुर के मौदहा क्षेत्र के पठानपुर निवासी शिवकरण का 18 वर्षीय पुत्र कपिल रविवार को अपनी 45 वर्षीय मां विमला और 40 वर्षीय मौसी कमला पत्नी धनीराम, निवासी बंसिया, जिला छतरपुर (मध्य प्रदेश) के साथ बाइक से चरखारी क्षेत्र के रिवई गांव में आयोजित पारिवारिक मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे।तभी शाम के समय खरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस लाइन पर पहुंचते ही उनकी बाइक बांस-बल्लियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से लहूलुहान होकर बुरी तरह घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया क़ी हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस क़ी 112 टीम मोके पर पहुंची ओर तीनों घायलो को इलाज के लिए तत्काल महोबा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक पवन गौड़ ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतको के परिजनों को घटना क़ी सूचना देकर पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उधर मृतको के परिजनों ने बताया क़ी परिवार में करीब दस साल बाद बेटे का जन्म हुआ था। कपिल के जन्म के बाद मां ने मन्नत पूरी होने पर मुंडन संस्कार कार्यक्रम कराया था जिसमे नाते रिश्तेदार भी आमंत्रित किये गए थे. पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे मां-बेटे और मौसी की हादसे में मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित