महोबा , मई 05 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र मे सोमवार देर रात दो बाइकों की हुयी आमने सामने टक्कर मे तीन युवकों की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गए। पुलिस उप अधीक्षक रविकान्त गौड़ ने बताया कि यह हादसा मुड़ारी तिगेला के निकट उस समय हुआ जब सुंगिरा गांव निवासी विजय (30) अपने भतीजे उमेश व साजन के साथ बेलाताल मे भांजे संदीप के विवाह समारोह मे शामिल होने जा रहा था। संदीप की शादी 5 मई को थीं जिसके चलते मातृका पूजन कार्यक्रम मे मंडप के नीचे चीकट की रश्म अदा करने के लिए उन्हें कार्यक्रम मे पहुंचने की जल्दी थी।
उन्होने बताया कि विजय की बाईक मुडारी तिगेला के पास सामने से तेज रफ्तार मे आ रही बाइक से टकरा गयी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि दोनों बाईक बुरी तरह चरमरा कर ध्वस्त हो गयी और उनमे सवार लोग उछल कर काफी दूर गिरे। रास्ते मे गुजर रहे लोगो ने पुलिस को सूचना दी. तब पुलिस ने तत्काल मोके पर पहुंच राहत कार्य शुरू किया और घायलो को जिला अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान उमेश (30) की रास्ते मे ही मौत हो गयी जबकि उपचार के दौरान नेगवा के 55 वर्षीय राम गोपाल और गुढ़ा के 25 वर्षीय बलदाऊ की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना मे विजय और उसका भतीजा साजन गंभीर रूप से घायल हुए है. जिनका सघन चिकित्सा कक्ष मे उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित