महोबा , जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी क्षेत्र मे शनिवार देर रात नशे में धुत शराबी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस उप अधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने रविवार को बताया कि बिजरारी गाँव का निवासी हनीफ शराबी किस्म का व्यक्ति था। उसकी नशेबाजी से पत्नी मनीषा काफी परेशान रहती थी। इसकी वजह से उनके बीच अक्सर विवाद भी होता था। परिजनों ने बताया कि देर रात शराब के नशे में धुत हनीफ घर पहुंचा तो पत्नी ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुयी। तब गुस्से मे आकर हनीफ ने आँगन मे रखे हंसिया से मनीषा पर कई बार प्रहार करके उसे मौत की नींद सुला दिया।
पुलिस उप अधीक्षक ने बताया की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मोके पर पहुंच 33 वर्षीय मृतका मनीषा के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मनीषा आठ महीने की गर्भवती थी। वह रिश्ते मे हनीफ की साली थी लेकिन बाद मे उसके साथ ब्याह कर लिया था.जिससे वह दूसरी पत्नी बन गयी थी.मृतका के एक बेटी ओर एक बेटा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित