महोबा , मई 12 -- उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र मे मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस उप अधीक्षक ए के सिंह ने बताया कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश मे छतरपुर जिले के प्रकाश बम्होंरी निवासी राम सनेही (28) अपने भाई नवाब (19) के साथ बहन के शादी समारोह के लिये जेनरेटर का डीजल खरीदने महोबा आये थे। वे बाईक से घर वापस लौट रहे थे, तभी पसवारा गांव के पास ग्रिट लादकर आ रहे एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया।

इस हादसे में राम सनेही की ट्रक के पहिये के नीचे आने से मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवाब को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को ग्रामीणों की मदद से पकड़ कर पुलिस ने सीज कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित