सिवनी , जून 29 -- मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र में महुआ के पेड़ की छंटाई को लेकर हुए विवाद में दो व्यक्ति घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बंदम गांव में सोमवार सुबह खेत में महुआ के पेड़ की छंटाई के दौरान शिवदीन भगादिया और वीर सिंह भगादिया के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया।

घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित