ग्लासगो , जुलाई 29 -- कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू कर रहीं संजना का अभियान निराशाजनक रहा। भारतीय वेटलिफ्टर स्नैच में एक भी सफल प्रयास दर्ज नहीं करा सकीं।
वह अपने तीनों प्रयासों में बार के नीचे सही स्थिति नहीं बना सकीं। 94 किग्रा वजन के साथ उनका तीसरा और अंतिम प्रयास भी असफल रहा, जिसके साथ उनका प्रतियोगिता में सफर समाप्त हो गया।
ग्लासगो में वेटलिफ्टिंग भारत के लिए सबसे सफल खेलों में से एक रहा है। अब तक भारत के 12 पदकों में से 7 पदक वेटलिफ्टरों ने जीते हैं। वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब तक खेले गए आठ में से सात वेटलिफ्टिंग वर्गों में भारत पदक जीतने में सफल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित