झालावाड , मई 01 -- राजस्थान में झालावाड़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिला विशेष दल के सहयोग से भरतपुर निवासी एक महिला को गिरफ्तार करके उससे करीब 30 लाख रुपये की 179.20 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान रवीना (24) पत्नी आशीष मीणा, निवासी भरतपुर के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित