अलवर , मार्च 17 -- राजस्थान में अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला से मोबाइल लूटने का बदमाशों का प्रयास विफल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रवीना अग्रवाल रात करीब नौ बजे तबीयत खराब होने के कारण डॉक्टर को दिखाकर पैदल घर आ रही थी। तभी रास्ते में एक मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने लात मारकर उसे गिरा दिया और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की, लेकिन महिला ने अपना मोबाइल नहीं छोड़ा और शोर मचा दिया।
पुलिस ने बताया कि इसी दौरान रास्ते में अन्य लोगों के आने पर बदमाश वहां से भाग गए। पुलिस को सूचना दी गयी तो पुलिस ने उन बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में उनकी तलाश की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित