बैतूल , जुलाई 07 -- मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में एक महिला से कथित छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार दो जुलाई को पीड़िता ने थाना सारणी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शेख हारून मंसूरी ने उससे शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से छेड़छाड़ की।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस ने आरोपी शेख हारून (32) निवासी सारणी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित