उज्जैन , जुलाई 14 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की इंगोरिया थाना पुलिस ने एक महिला से कथित अनैतिक कृत्य करने के आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 12 जुलाई को उज्जैन निवासी आरोपी अर्जुन ने इंगोरिया थाना क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में जबरन प्रवेश कर महिला के साथ कथित अनैतिक कृत्य किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 265/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 232(1), 332(बी) एवं 115(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित